नीतीश कुमार सत्ता के नशे में चूर है, बिहार में माफियाओं का राज है: सत्यानंद शर्मा
रोहतास नोखा से मटु कुमार की रिपोर्ट
नोखा (रोहतास) नीतीश कुमार सत्ता के मद में चूर है किसी की बात नहीं सुनते यहां तो अपराधियों का राज है नीतीश कुमार समाधान यात्रा पर निकले हुए हैं जो खुद के लिए है। उक्त बातें लोजपा के राष्ट्रीय महासचिव सह पूर्व मंत्री डॉ सत्यानंद शर्मा ने कहीं। मौका था भाजपा के चेनारी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सह पूर्व भाजपा के जिलाध्यक्ष शक्ति कुमार शोला का 22 वा श्रद्धांजलि सभा। मौके पर पेनार गांव में शक्ति कुमार शोला के मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। माल्यार्पण के बाद जखनि गांव में स्थित वृद्धा आश्रम में जनसभा को संबोधित किया। लोजपा के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व मंत्री सत्यानंद शर्मा द्वारा आगे कहा कि पुलिस बल पर हमले हो रहे हैं। अभी वर्तमान में जहरीली शराब से लोग रोज मर रहे हैं। लेकिन नीतीश कुमार कुछ सुनने को तैयार नहीं है। सत्ता मद में चूर है। पुलिस बल पर हमले हो रहे है। शक्ति कुमार शोला के बारे में कहा की उस समय भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़े थे यहां पर कांग्रेस की सरकार का सरकार था। भाजपा गिने चुने जगह पर थी। जनता के बीच भाजपा लोगों के लिए संघर्ष कर रहे थे। उस समय शक्ति कुमार शोला ने दिखाया कि भाजपा में भी जीतने की क्षमता है।इनमें कुछ भी कर दिखाने की क्षमता थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसटी एससी के रोहतास कैमूर प्रभारी चुनचुन पासवान ने किया। संचालन जनेश्वर पासवान ने किया। मौके पर पूर्व जिला परिषद सदस्य रविशंकर सिह, प्रखंड अध्यक्ष रामजी पासवान, विकास पासवान, रघुवीर पासवान, रविंद्र पासवान, विक्रमा पासवान, अनिल पासवान ,कचहरी पासवान,भारत सिह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
कोई टिप्पणी नहीं
Type you comments here!