Breaking News

वीर जवानों की याद में 101 फीट का निकाला गया तिरंगा यात्रा


रोहतास नोखा से मटु कुमार की रिपोर्ट 

नोखा (रोहतास) 74 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर 101 फीट का तिरंगा यात्रा निकाला गया। इसमें पूर्व जिला परिषद सदस्य रविशंकर सिह, जनेश्वर पासवान, बिजय सेठ के द्वारा भारतीय संविधान के 74 वे गणतंत्र के अवसर पर तिरंगा यात्रा निकाली गई ।जो कि नगर परिषद नोखा के पश्चिम पटी दुर्गा स्थान से शुरू किया गया। नगर परिषद के मुख्य बाजार में होते हुए नोखा बस स्टैंड व पहुंचा जहां पर के शहीदों की याद में नारे लगाते हुए स्टेशन रोड में महावीर स्थान पर जाकर के समाप्त हुआ। इसमें शहीद जवान अमर रहे, जिन जवानों की शहादत के बदौलत आजादी मिली और भारतीय संविधान का निर्माण किया गया भारतीय संविधान का निर्माण करने वाले महापुरुषों को याद किए गए। जिनमें कहा गया कि विश्व के सबसे बड़ा संविधान और विश्व के सबसे बड़ा लोकतंत्र संविधान के खूबसूरती दर्शाती है कि यहां की जनता द्वारा अपना प्रतिनिधि का चुनाव करते हैं। तिरंगा यात्रा में लोजपा के प्रखंड अध्यक्ष रामजी पासवान , सुरेंद्र कुमार सिंह, मुकुल पासवान, लोजपा के महासचिव जनेश्वर पासवान, चुनचुन पासवान सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता राजनीतिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

Type you comments here!