Breaking News

राष्ट्र लेखक की उपाधि से अलंकृत होंगें साहित्यकार अभिषेक कुमार


उत्तर प्रदेश:
कम समय में साहित्य जगत के सितारों के बीच चंद्रमा की तरह चमकने वाले अद्भुत लेखन कौशल के धनी जयहिन्द तेंदुआ ग्राम के बसंत कुमार सिंह के पुत्र अभिषेक कुमार को आगामी 05 फ़रवरी 2023 को जनपथ रोड नई दिल्ली स्थित डॉ. अम्बेडकर अंतर्राष्ट्रीय हॉल में आयोजित कबीर कोहिनूर सम्मान समारोह में उन्हें राष्ट्र लेखक सम्मान से विभूषित किया जाएगा। अभिषेक कुमार द्वारा हिंदी भाषा में लिखा गया चर्चित पुस्तक आधुनिक भारत के निर्माण में सद्गुरु कबीर का योगदान जिसके लिए भारत के संत, महात्माओं, गणमान्य विद्वतजनों एवं कई राज्यो के राज्यपाल, मुख्यमंत्री तथा केंद्रीय मंत्री ने अपने-अपने लेटर पैड पर शुभकामना संदेश प्रेषित किये हैं। इस पुस्तक के आधुनिक भारत में प्रासंगिकता के मध्यनजर सभी भाषा क्षेत्र के लोगो तक सहज पहुँच हेतु भारत के विभिन्न 25 भाषाओं में एक साथ संबंधित प्रकांड विद्वानों द्वारा अनुवाद किया गया जो भारतीय साहित्य का एक अनूठा इतिहास एवं रिकार्ड भी है। सभी अनुवादित पुस्तक एक साथ एक मंच पर हजारों गणमान्य लोगों के बीच नई दिल्ली में 05 फरवरी 2023 को विमोचन होगा। इस असाधारण कृत्य को देखते हुए अफ्रीका की बाइबिल अंतर्राष्ट्रीय यूनिवर्सिटी ने साहित्यकार अभिषेक कुमार को डॉक्टरेट ऑफ लिटरेचर मानद उपाधि प्रदान करने की घोषणा की है।

ज्ञात हो कि भारत भूषण महंत श्री डॉ. नानक दास जी महाराज के नेतृत्व में सतगुरु कबीर आश्रम सेवा संस्थान, बड़ी खाटू, राजस्थान एवं सद्गुरु कबीर समाधि स्थली, मगहर, उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान के इस समारोह में देश के 100 असाधारण महानुभावों को कबीर कोहिनूर सम्मान एवं 100 उत्कृष्ट महानुभावों को कबीर सम्मान से सम्मानित किया जाना है।

आधुनिक भारत के निर्माण में सद्गुरु कबीर का योगदान नामक पुस्तक का इन भाषाओं में हुआ है अनुवाद गुजराती, अंग्रेजी, भोजपुरी, छत्तीसगढ़ी, उर्दू, पंजाबी, बज्जिका, कन्नड़, तेलगु, मगही, मैथली, तमिल, ओड़िया, संस्कृत, बांग्ला, मराठी, डोगरी, अंगिका, हरियाणवी, राजस्थानी, सिंधी, बुंदेली, मलयालम और अवधी भाषा में अनुवाद किया गया वहीं नेपाली और मणिपुरिया भाषा में भी इस पुस्तक को अनुवाद किया जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं

Type you comments here!