निलगाय से फसलो की रक्षा को ले किसान संगठन ने महुआ गाधीं चौक पर किया धरना प्रदर्शन
वैशाली: महुआ प्रखंड क्षेत्र के ऐतिहासिक गांधी स्मारक परिसर में ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के लोगों द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन दिया गया। जिसमें की पदाधिकारियों के विरुद्ध मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए उपस्थित किसानों ने नीलगाय से आए दिन हो रही समस्याओं को लेकर अपनी प्रमुख मांगों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। धरना प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के ललित कुमार घोष प्रमुख मांगों की चर्चा करते हुए कहा कि सर्वप्रथम महुआ थाना कांड संख्या 826 / 22 को निरस्त की जाए। इसके बाद आम जनता के संवैधानिक अधिकारों को हनन करने वाले पदाधिकारियों पर कानूनी कार्रवाई की जाए। किसान भाइयों को दिन प्रतिदिन नीलगाय से हो रही समस्याओं से निजात दिलाई जाए। यूरिया सहित सभी खातों की हो रही कालाबाजारी पर रोक लगाई जाए। नीलगाय एवं जंगली सूअर को प्रतिदिन 50 आखेट के नियम को समाप्त कर अनलिमिट की जाए। इस दौरान विभिन्न मांगों की चर्चा करते हुए रामनाथ राय , अनिल कुमार , शशि भूषण कुमार , रामपुकार राय , जगनारायण राय , प्रमोद राय सहित उपस्थित रहे समस्त लोगों ने कहा कि अगर हम लोगों के द्वारा उपर्युक्त की जा रही मांगों पर विचार नहीं किया गया तो हम सभी पुनः चरणबद्ध आंदोलन चलाने को बाध्य होंगे।
कोई टिप्पणी नहीं
Type you comments here!