चोरों ने एक साथ दो घरों को बनाया अपना निशाना
वैशाली: लालगंज थाना क्षेत्र में चोरी का सिलसिला अब भी जारी है। थाना क्षेत्र के बेदौली वार्ड संख्या 2 में चोरों ने एक साथ दो घरों को अपना निशाना बनाया। चोरों ने पहले बिंदेश्वर राय के घर से साइकिल ,मोबाईल और कुछ पैसे पर हाथ साफ किया। इसके बाद मेवालाल राय घर से चोरों ने सोने चांदी के आभूषण,बर्तन मोबाइल समेत नगद भी ले उड़े।घटना के संबंध में पीड़ित गृहस्वामी मेवालाल राय ने बताया कि बीते करीब एक महीने पहले भी घर मे चोरी हुई थी। फिर बीते सोमवार को खाना ख़ाकर घर के सभी सदस्य रात में सोए गए सुबह जब नींद खुली तो देखा कि घर का समान बिखरा हुआ है। घर में बक्सा नही है जब शोर मचाया तो आसपास के लोग जुट गए। वही शौच करने गई कुछ महिलाओ ने बगान में बक्सा तोड़कर फेका हुआ देखा है। जिसके बाद मामला और स्पष्ट हो गया। सूचना मिलते ही वार्ड पार्षद रविंद्र राय हाल जानने पहुंचे। जिसके बाद रबिन्द्र राय ने लालगंज पुलिस को फोन कर सूचना दी। सूचना मिलते ही लालगंज थाना के एसआई अमरेश कुमार पांडे पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गए।
कोई टिप्पणी नहीं
Type you comments here!