Breaking News

विभिन्न मामलों में संलिप्त रहे आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल


वैशाली:
महुआ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत इन दिनों प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा चलाए जा रहे लगातार छापेमारी अभियान में अपराधिक धमकी सहित विभिन्न मामलों में नामजद रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक महुआ प्रखंड के कन्हौली गांव की तरफ अधिकारियों के द्वारा छापेमारी अभियान चलाई गई। इसी दौरान कई मामलों में नामजद रहे अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। इस पूरे मामले की जानकारी स्पष्ट रूप से देते हुए महुआ थाना अध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना ने बताया कि महुआ के प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा कन्हौली के विशन पारसी गांव में यह छापेमारी अभियान चलाया गया। जिसमें की अपराधिक धमकी सहित अन्य संगीन धाराओं में दर्ज रहे प्राथमिकी के आधार पर एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं उन्होंने बताया कि गिरफ्त में आए नामजद आरोपी को कड़ी कार्रवाई कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं

Type you comments here!