Breaking News

महुआ पुलिस ने विभिन्न मामलों में नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल


वैशाली:
महुआ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए महुआ प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा चलाए जा रहे लगातार छापेमारी अभियान में पुलिस ने विभिन्न मामलों में फरार चल रहे एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी की जानकारी महुआ थाना अध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना ने देते हुए बताया कि पिछले कई दिनों से महुआ थाना कांड संख्या 702 / 19 के मामले में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर एक नामजद आरोपी पुलिस के गिरफ्त से फरार चल रहा था। जिसे की राजापाकर थाना क्षेत्र अंतर्गत महुआ प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा चलाए गए छापेमारी अभियान में पुलिस ने नामजद आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। थानाध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किया गया आरोपी सरकारी काम में बाधा एवं सड़क जाम करने के मामले में नामजद अभियुक्त था। गिरफ्तार किए गए आरोपी को कड़ी कार्रवाई कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं

Type you comments here!