Breaking News

2025 तक पूरे भारत मे नयी सड़को का जाल बिछा देने का हमारा संकल्प: मंत्री पशुपति कुमार पारस


वैशाली:
लालगंज भारत मे 2014 तक मात्र 90 हजार किलोमीटर सड़क का निर्माण हुआ था। लेकिन जब से एनडीए की सरकार आयी तब से लेकर अभी तक डेढ़ लाख किलोमीटर नयी सड़क का निर्माण कर दिया गया और 2025 तक पूरे भारत मे नयी सड़को का जाल बिछा देने का हमारा संकल्प है। ये बाते खाद एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री पशुपति कुमार पारस ने पुरानी पोस्ट ऑफिस चौक से बारवे घाट तक होने वाले सड़क के शिलान्यास के बाद उपस्थित लोगो को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि हाजीपुर के लोगो के लिए उनके बड़े भाई स्व रामविलास पासवान ने देखा था उसे वो हर हाल में पूरा करेंगे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हाजीपुर के लोगो को 16 ऐसी नई सड़को का सौगात मिला है। जिसमे से लालगंज में 3 सड़के बनेंगी। शिक्षा मंत्री के विवादित बयान पर मंत्री श्री पारस ने कहा कि जिस व्यक्ति को रामायण, महाभारत का ज्ञान नही वैसे लोगो को को शिक्षा मंत्री बना दिया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ऐसे लोगो पर कार्यवाही करनी चाहिये।


             वही स्थानीय विधायक संजय सिंह ने कहा कि पिछले दिनों लालगंज के लोगो ने भयंकर बाढ़ की विभीषिका झेली है। इसलिए जिस सड़क का शिलान्यास आज हुआ है उसके दोनों ओर बड़े से नाले का निर्माण कराया जाए ताकि लोगो को जल जमाव की समस्या से मुक्ति मिल सके। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री देश के हर व्यक्ति की चिंता करते है। कार्यक्रम के बाद मंत्री श्री पारस जलालपुर गांव में कांग्रेश नेता मनोज शकला के घर पहुंचे। वहां उनके भाई समाजसेवी स्व सरोज शुक्ला के चित्र पर पुष्प अर्पित कर परिवार के लोगो का हाल जाना।

                इस मौके पर विधान पार्षद भूषण कुमार, जिला परिषद सदस्य मनीष शुक्ला, विनोद राम, वैशाली सांसद प्रतिनिधि कन्हाई सिंह, दलित सेना के घनश्याम कुमार दाहा, पैक्स अध्यक्ष राजीव सिंह, भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राजन कुमार सिंह ,अमरेश कुमार,जयप्रकाश नकुल, राकेश पासवन, मुकेश पासवन, भाजपा नगर अध्यक्ष संजीव कुमार पूर्व नगर अध्यक्ष नवीन गुप्ता, मनोज यादव, कांग्रेसी पासवन, संतोष तिवारी, विक्की कुमार, राजेश तिवारी,शिवनाथ पासवन, कामेश्वर प्रसाद सिंह, प्रमोद सिंह, सुनील कुशवाहा, चंचल शुक्ला आदि सैकड़ो लोग शामिल रहें। कार्यक्रम का संचालन जलालपुर पैक्स अध्यक्ष इंद्रजीत उर्फ पप्पू शुक्ला ने किया।


             वही सड़क के शिलान्यास से पूर्व केन्द्रीय मंत्री लोजपा नेता सह वार्ड संख्या 4 के वार्ड पार्षद बबिता देवी के पति दिग्विजय चैरसिया के यहां पहुंचकर बीते 1 जनवरी को हुई हत्या के शिकार महिला सीता देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धाजंलि दी। जहां वार्ड पार्षद बबिता देवी ने वार्ड संख्या 4 को मंत्री महोदय से गोद लेने की बात कही। उसके बाद मृतक महिला सीता देवी के घर पहुंचकर उनके स्वजनों से मिले तथा अविलंब हत्यारो को गिरफ्तार करने की बात कही।

कोई टिप्पणी नहीं

Type you comments here!