हाजीपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री पारस, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
वैशाली: रालोजपा सुप्रीमों व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस सोमवार को हाजीपुर पहुंचे। हाजीपुर रामाशीष चौक गोलंबर के पास जुटे कार्यकर्ताओं व समर्थकों की भीड़ ने श्री पारस का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री लोकसभा क्षेत्र के धोबघट्टी निवासी जिला पार्षद मुकेश पासवान के दिवंगत पिता के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। स्वागत करने वाले में मुख्य रूप से दलित सेना के प्रदेश प्रधान महासचिव घनश्याम कुमार दाहा,राष्ट्रीय महासचिव ब्रह्मदेव राय,व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पारसनाथ गुप्ता,जिला अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह,छात्र रालोजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश कुमार चंदन,युवा जिला अध्यक्ष सुनील कुशवाहा,महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्षा संजू चंद्रा,प्रदेश संगठन सचिव शिवनाथ पासवान,वरिष्ठ नेता कामेश्वर सिंह,प्रदेश महासचिव चंदन गांधी,राजेश कुमार सिंह,जय प्रकाश गुप्ता नकुल,राजीव दुबे छोटन,जिला प्रवक्ता दिनेश पांडे,महुआ प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद पासवान,दलित सेना के उमेश पासवान, देसरी प्रखंड अध्यक्ष वालेंद्र सिंह,जिला महासचिव बबलू पासवान,छोटे पासवान,ऋषि कपूर पासवान,विंदेश्वर पासवान,छात्र जंदाहा प्रखंड अध्यक्ष पंकज महतो,पूर्व मुखिया शंकर भगत,सोनू कुमार,नीतीश सिंह,डॉ सनोज,उमा पासवान सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
कोई टिप्पणी नहीं
Type you comments here!