शुभम कुमार झा हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार
हाजीपुर(वैशाली)जिले के पातेपुर थाना क्षेत्र के मालपुर गांव निवासी शुभम कुमार झा पिता मनोज कुमार झा की बीते दिनों दोस्त के द्वारा घर से बुलाकर गोली मारकर हत्या कर दिये जाने के मामले में पातेपुर थाना की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।वहीं पुलिस ने अभियुक्त के द्वारा हत्या के लिए इस्तेमाल किए गए देशी कट्टा,खोखा भी घटनास्थल से बरामद किया है।गिरफ्तार अभियुक्त सन्नी कुमार उर्फ सूरज कुमार पिता सुजीत कुमार सिंह ग्राम मालपुर थाना पातेपुर का निवासी है।
जिसने पुलिस के समक्ष स्वीकार करते हुए कहा कि शुभम कुमार झा की हत्या उसी ने की है।इस संबंध में पातेपुर थाना में 3/22 कांड संख्या दर्ज कर मृतक के घर वाले ने सन्नी कुमार पिता सुजीत कुमार सिंह,संदीप कुमार पिता शत्रुघ्न महतो,विकास कुमार सिंह पिता भूषण सिंह और अंशुमन कुमार पिता जितेंद्र सिंह एवं अन्य के द्वारा बीते 1 जनवरी 2023 को साजिश के तहत घर से बुलाकर गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया था।जिसको लेकर पातेपुर थाना की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।वहीं अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
कोई टिप्पणी नहीं
Type you comments here!