Breaking News

निसंदेह रामचरितमानस पर बिहार के शिक्षा मंत्री का शर्मनाक बयान: केंद्रीय मंत्री पारस


वैशाली:
महुआ प्रखंड क्षेत्र के समसपुरा पंचायत स्थित कुशहर खास गांव में दिवंगत पत्रकार गुरदयाल शास्त्री जी के श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें की केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस पहुंचे। बताते चलें कि यहां पहुंच कर उन्होंने सर्वप्रथम दिवंगत पत्रकार के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उपस्थित लोगों के बीच उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। इस दौरान श्रद्धांजलि सभा में पत्रकारों ने बिहार के शिक्षा मंत्री के द्वारा दिए गए रामचरितमानस पर अभद्र टिप्पणी के बारे में केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस से उनकी राय पूछी। इस पर केंद्रीय मंत्री ने बिहार के शिक्षा मंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि जिन्हें शिक्षा संबंधित कोई ज्ञान ही ना हो उन्हें शिक्षा मंत्री के पद पर से तुरंत ही इस्तीफा देना चाहिए। इस प्रकार के विषयुक्त वाक्य का प्रयोग रामचरितमानस जैसे धार्मिक ग्रंथों पर उन्हें नहीं देना चाहिए। मैं वर्तमान में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी से अपील करना चाहता हूं कि जल्द से जल्द बिहार के शिक्षा मंत्री को वह बर्खास्त करें। वही मौके पर देखा गया कि स्थानीय कई ग्रामीणों अपनी अपनी शिकायतों के निदान को लेकर केंद्रीय मंत्री से गुहार लगाते दिखे। इस दौरान पूर्व जिला परिषद सदस्य सुरेंद्र पासवान शास्त्री , महुआ के जिला पार्षद मनीष शुक्ला , रालोजपा के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह , छात्र रालोजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश कुमार चंदन , समसपुरा के पूर्व मुखिया रामनरेश साह , पूर्व मुखिया मोतीलाल पासवान सहित विभिन्न लोगों की उपस्थिति दर्ज रही।

कोई टिप्पणी नहीं

Type you comments here!