Breaking News

विभिन्न मामले में एक नामजद आरोपी गिरफ्तार


वैशाली:
महुआ प्रखंड क्षेत्र के सिंहराय गांव से पुलिस ने रेप एवं विभिन्न मामलों में पिछले कई दिनों से फरार चल रहे एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी महुआ थाना अध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना ने देते हुए बताया कि रेप एवं एससी एसटी एक्ट में नामजद आरोपी को छापेमारी अभियान के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया है। यह गिरफ्तारी महुआ थाना में एसआई के पद पर कार्यरत संतोष कुमार पंकज के द्वारा पटना में की गई। जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा पटना में नामजद आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए बेहद ही कड़ी छापेमारी अभियान चलाई गई। जिसमें की महुआ थाना कांड संख्या 162 / 21 के अंतर्गत पोक्सो एक्ट मामले में फरार चल रहे एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी के ऊपर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं

Type you comments here!