रामचरितमानस पर विवादित टिप्पणी को लेकर आक्रोश, इनरवा में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका
रिपोर्ट अक्षय कुमार आनंद बेतिया बिहार
मैनाटाड़: सूबे के शिक्षा मंत्री डॉ चंद्रशेखर यादव के बयान से बिहार अपमानित हुआ है और पूरे विश्व में शिक्षा मंत्री का मजाक बना है जो शर्मनाक है। उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला मंत्री जनार्दन कुशवाहा ने सीमावर्ती इनरवा बाजार के नहर चौक पर भाजपा और बजरंग दल के द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन में कहा।
इस विरोध प्रदर्शन में बिहार के शिक्षा मंत्री के विरोध में घंटों नारेबाजी करते हुये पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये भाजपा नेता जनार्दन कुशवाहा ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि रामचरितमानस विश्व का एक महान ग्रंथ है। कई मुस्लिम देशों में भी राम चरित्र मानस को मान्यता दी है उसे पढ़ा जाता है रामायण कई देशों में पढ़ा जाता है उसे लोग पूजा करने का काम करते हैं ।उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री ने पूरे हिंदुओं को अपमानित करने का कार्य किया है। वही बजरंग दल के कार्यकर्ता सोनेलाल चौरसिया ने कहा कि डॉ चंद्रशेखर जैसे नेता ही देश को बांटने का प्रयास करते हैं और मुस्लिम तुष्टिकरण की नीति के कारण हिंदुओं को अपमानित करने का कार्य करते हैं।
उन्होंने कहा कि आज भी इंडोनेशिया गुफाना मॉरीशस आदि कई देशों में भारतीय संस्कृति और सभ्यता को जीवित रखने का कार्य किया है। उन्होंने शिक्षा मंत्री को मंत्रिमंडल से तुरंत बर्खास्त करने की मांग की। डॉ चंद्रशेखर ने वह कार्य किया है जो आज तक अंग्रेज या अन्य कोई मुगल शासक रामचरित्र मानस पर प्रश्न नहीं उठाया। यह जानबूझकर हिंदुओं के हृदय को चोट पहुंचाने का कार्य राष्ट्रीय जनता दल द्वारा किया जा रहा है। पुतला दहन कार्यक्रम में जनार्दन कुशवाहा, विकास कुमार कुशवाहा, सोनेलाल चौरसिया, राजकुमार यादव, राजकिशोर गिरि, बच्चीलाल, प्रसाद, पिन्टू गुप्ता, राजेश साह, महेश पटेल, राम प्रवेश प्रसाद, सुमित कुमार, मंजेश भारती, नगीना साह सहित भाजपा और बजरंग दल के कार्यकर्ता मौजूद रहें।
कोई टिप्पणी नहीं
Type you comments here!