Breaking News

देश में सामाजिक सहिष्णुता को खत्म करने तुली है भाजपा: वीरेंद्र


रिपोर्ट अक्षय कुमार आनंद बेतिया बिहार 

मैनाटाड़: भाकपा माले पार्टी कार्यालय में बुधवार को कैडर कन्वेंशन आयोजित की गयी। कंवेंशन की अध्यक्षता कामरेड सुभाषचंद्र कुशवाहा ने की। कैडर कन्वेंशन के  मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक वीरेंद्र  गुप्ता रहें। उन्होंने कन्वेंशन में मौजूद माले कार्यकर्ताओं संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा भगाओ देश बचाओ रैली जो 15 फरवरी 2023 पटना में आयोजित है। उसके सफलता को लेकर एक एक कार्यकर्ता मनोयोग से  लग जायें। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा ने देश में सामाजिक सहिष्णुता को समाप्त करने में लगी है। छात्र नौजवानो को मोदी सरकार पकौड़े तलने पर मजबूर कर दिया है। मंहगाई चरम पर है। इससे समाज का सभी तबका परेशान हैं। देश में सामाजिक कार्यकर्ता, पिछड़े, दलित, गरीब, मजदूर शोषित हो रहे हैं। इस परिस्थिति में पार्टी के सभी सदस्य जन जन तक अपनी पहुंच बनायें।जन जागरण अभियान चलाकर छात्र नौजवान किसान मजदूर महिलाएं दलित पिछड़ों में चेतना जगायें। केंद्र की गलत नीतियों का जोरदार विरोध माले हमेशा करता रहेगा।जन हित हमारे लिए सर्वोपरि है। वही अंचल सचिव अच्छेलाल राम ने कहा कि 15 फरवरी को होने वाले महाधिवेशन में  मैनाटाड प्रखंड से 2000 सदस्य भाग लेंगे। जिसकी तैयारी की जा रही हैं।जब गरीब मजदूर, दलित, शोषितों के हित की बात हो।तो माले कार्यकर्ता हमेशा आगे खड़ा रहें हैं और रहेंगे भी।कैडर कन्वेंशन में जिला सचिव अरूण जी,विधायक प्रतिनिधि  इंद्रदेव कुशवाहा ,जिला कमेटी सदस्य सुभाष चन्द्र कुशवाहा, सीताराम राम, लक्ष्मण राम,म.चांद, जुलकर नैन,कौशर अहमद, चन्द्रदीप सिंह, बलिराम कुमार, अमित कुमार प्रकाश आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

कोई टिप्पणी नहीं

Type you comments here!