Breaking News

गरीबों की सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म


रिपोर्ट अक्षय कुमार आनंद बेतिया बिहार 

मैनाटाड़: गरीबों की सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म है। अगर आपके पास समर्थ है तो उसका उपयोग गरीबों की सेवा में करना चाहिए। उक्त बातें प्रमुख प्रतिनिधि अनुप कुमार के हैं।वे अपने निजी कोष से मैनाटाड़ गांव सहित आसपास के गांवों में गरीब, असहाय वृद्ध महिला पुरूषों के बीच कंबल वितरण कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस हाड़ कंपा देने वाली ठंड में सबसे दिक्कत गरीब लोगों को हैं। ऐसे में असहाय लोगों को गर्म कपड़े की सख्त आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि गरीब लोगों की सेवा करना चाहिए।मेरे से गरीब लोगों के लिए जो बनता है वो मैं हमेशा करने के लिए तैयार रहता हूं।आज के कंबल वितरण आठ सौ से ज्यादा गरीब असहाय वृद्ध महिला पुरुषों के बीच कंबल का वितरण किया गया।कंबल वितरण का काम अभी चलता रहेगा। कंबल पाकर वृद्ध महिला पुरुष काफी खुश दिखे। मौके पर वृजकिशोर प्रसाद,गौरव दूबे,चंदन कुमार, पन्नालाल साह सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

Type you comments here!