Breaking News

कड़ाके की पड़ रही ठंडी से घरों में दुबके लोग, अलाव का समुचित व्यवस्था नही लोगो मे आक्रोश


रिपोर्ट अक्षय कुमार आनंद बेतिया बिहार 

 मैनाटाड़: प्रखंड क्षेत्र में पड़ रही कड़ाके की   ठंड से आम जनजीवन को अस्त व्यस्त हो गया है।अधिक उम्र के लोग एवं बीमार लोगों को संभालना  व ठंड से बचाना कठिन होता जा रहा है । लोग ठंड के प्रकोप से बचने के लिए घरों में दुबके रहना बेहतर समझ रहे है । ग्रामीण क्षेत्रों से वहीं लोग प्रखंड मुख्यालय पहुंच रहे हैं जिन्हें आना बहुत जरूरी है। कपकपाती ठंड में भी प्रखंड मुख्यालय आने के लिए विवश है। ठंड के कारण स्कूलों को भी बंद कर दिया गया। 

लेकिन सरकार के लाख आदेश के बावजूद भी प्रखंड क्षेत्र के किसी चौक चौराहे पर अंचल प्रशासन के द्वारा अलाव की समुचित व्यवस्था नहीं होने से प्रखंड मुख्यालय स्थित पुराना अस्पताल पर ग्रामीणों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे शेख नसीम, शेख फारुक, इब्राहिम अंसारी, किसुन साह, दिलिप साह, मिथिलेश साह, रामायण साह, छोटन शराफ,पुन्नु पटेल,रैसूल अंसारी सहित एक दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के किसी भी चौक चौराहे पर सरकार के लाख आदेश के बावजूद अंचल प्रशासन के द्वारा अलाव का व्यवस्था नहीं किया गया है। यहां तक कि प्रखंड मुख्यालय तथा अस्पताल पहुंचे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों ने बताया की प्रखंड क्षेत्र के कई जगहों का भ्रमण किया गया लेकिन कहीं भी अलाव की व्यवस्था नहीं की गयी है। जो अंचल प्रशासन की घोर लापरवाही को दर्शाता है। अलाव की व्यवस्था करने के जगह सिर्फ कागजी कोरम पूरा किया जा रहा है।इस बावत जब सीओ कुमार राजीव रंजन से पुछा गया तो उन्होंने सभी जगह अलाव जलने की बात बतायी जो गले नही उतर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं

Type you comments here!