Breaking News

मीना प्रकाश लगातार दूसरी बार निर्विरोध व्यापार मंडल के बनीं अध्यक्ष


रिपोर्ट अक्षय कुमार आनंद बेतिया बिहार 

मैनाटाड़: मैनाटाड़ व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद पर लगातार दूसरी बार मीना प्रकाश निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं। अध्यक्ष मीना प्रकाश के अलावे ग्यारह कार्यकारिणी के सदस्यों का भी निर्विरोध निर्वाचन हुआ है।प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ पंकज कुमार ने व्यापार मंडल अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित अध्यक्ष मीना प्रकाश समेत व्यापार मंडल ग्यारह कार्यकारिणी के सदस्य प्रमिला देवी ,राजेश कुमार ,नुरुल होदा, लीलावती देवी, बुनीलाल साह, प्रभु यादव, शुभनारायण यादव, अरुण प्रकाश, मनमोद पासवान, मथुरा शाह और त्रिलोकी साह को प्रमाण-पत्र सौंपा।साथ ही कहा कि आप सभी निर्वाचित अध्यक्ष और कमिटि के सदस्य अपने दायित्वों का निर्वहन अच्छे ढंग से करेंगे।बीडीओ ने बताया कि व्यापार मंडल अध्यक्ष समेत इसके कमिटी सदस्यों का निर्वाचन निर्विरोध हुआ है। निर्विरोध निर्वाचन के बाद अध्यक्ष सहित सभी सदस्यों ने एक दूसरे को बधाई दी।साथ ही व्यापार मंडल से किसानों को लाभ पहुंचाने का संकल्प भी लिया।

मौके पर बीपीआर‌ओ गोविन्द कुमार, प्रधान सहायक रविशंकर रजक, प्रेमप्रकाश प्रसाद, मैनुद्दीन अंसारी, मुन्ना कुमार आदि मौजूद रहें। निर्विरोध निर्वाचन के बाद अध्यक्ष सहित सभी सदस्यों ने एक दूसरे को बधाई दी।साथ ही व्यापार मंडल से किसानों को लाभ पहुंचाने का संकल्प भी लिया।

कोई टिप्पणी नहीं

Type you comments here!