कृषि सूचना तंत्र का सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजन
यूपी बांदा संवाददाता संजय कुमार की रिपोर्ट
बिसंडा बांदा दिनांक 14/02/2023 दिन मंगलवार कृषि सूचना तंत्र के तहत विकास खण्ड स्तरीय कृषि निवेश एवं जागरूकता मेला/ कृषक गोष्ठी का आयोजन विकासखंड परिसर बिसंडा में किया गया जिसमें छेदीलाल पटेल ए.डी.ओ.(एजी.) के द्वारा मंच का संचालन एवं किसानों को कृषि विभाग की समस्त योजनाओं के बारे मे विस्तार पूर्वक बताया गया। के.पी.दिनकर इंडियन बैंक के पूर्व वरिष्ठ प्रबंधक के द्वारा किसानों को के.सी.सी. बनवाने एवं नवीनीकरण के बारे मे जानकारी दी। पशुपालन विभाग के डा. महेंद्र राजपूत जी के द्वारा पशुओं के टीकाकरण, बधिया करण तथा पशुपालन की अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। कृषि रक्षा इकाई के प्रभारी सुधीर कुमार के द्वारा कीटनाशक एवं बीज शोधन व खरपतवार नाशक के प्रयोग के बारे में विस्तार में चर्चा किया गया। श्याम लाल के द्वारा प्रकृति खेती एवं जैविक के बारे में विस्तार से चर्चा किया गया। बीज गोदाम प्रभारी ब्रजकिशोर के द्वारा फसल अवशेष एवं फसल चक्र एवं फसल बीमा के बारे में बताया गया। जितेंद्र कुमार वी.टी.एम.एव सुदर्शन कुमार टी.ए.सी.के द्वारा खेत तालाब,सोलर पम्प , कृषि यंत्रों के अनुदान एवं उपलब्धता के बारे में जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि के रूप मे डा.राजेश सिंह परिहार पूर्व महामंत्री वी.जे.पी.एवं लखन सिंह राजपूत पूर्व मंडल अध्यक्ष, ब्लाक प्रमुख अध्यक्ष प्रतिनिधि आशीष अनुरागी के द्वारा गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में यस.एम.यस.मकबूल खां उपसम्भाग अतर्रा,अजय, महेंद्र सोनी ए.टी.यम., प्रेमलाल कम्प्यूटर आपरेटर,फसल बीमा प्रभारी भानुप्रताप, अनंतराम कुशवाहा पूर्व बीज गोदाम प्रभारी, हरी प्रसाद, अशोक कुमार, योगेन्द्र सिंह,सुधीर कुशवाहा पुनाहुर आदि क्षेत्र के सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।।
कोई टिप्पणी नहीं
Type you comments here!