अखिल भारतीय ब्राह्मण कल्याण परिषद का सपथ सम्मान समारोह सम्पन्न
यूपी बांदा संवाददाता संजय कुमार की रिपोर्ट
अतर्रा/बांदा; अखिल भारतीय ब्राह्मण कल्याण परिषद की प्रथम सदस्यता/शपथ/सम्मान समारोह रामस्वरूप उपाध्याय महाविद्यालय हुसैनपुर गिरवां में समपन्न हुआ | कार्यक्रम में देश के विभिन्न प्रदेशों से आये हुए संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को मुख्य अतिथि कामतानाथ प्रथम मुखारविंद के महंत मदनगोपाल दास महाराज जी ने सपथ दिलाई और कहाँ कि हमें अपने कर्तव्य का पालन सदैव निष्ठा से करना चाहिए एवं अपनी संस्कृति , वेद शिक्षा को पुनः से नवश्रजित करना चाहिए | ब्राम्हण प्राचीन काल से समाज का मार्गदर्शक रहा है और आगे भी रहेगा परंतु अपने कर्तव्य पर अडिग रहना पढेगा |
अ.भा.ब्रा.क.परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सी.शेखर तिवारी ने संगठन के समस्त पदाधिकारियों के आई.डी कार्ड, प्रमाण पत्र वितरित किये और संगठन के विस्तार और अपनी समाज को साथ लेकर चलने की बात कही |
कार्यक्रम की अध्यक्षता अ.भा.ब्रा.क.प के राष्ट्रीय अध्यक्ष सी. शेखर तिवारी ने की मुख्य अतिथि महंत मदनगोपाल दास जी, विशिष्ट अतिथि ब्राह्मण गौरव प्रदुम्न दुबे(लालू), हेमराज चतुर्वेदी(नन्हे राजा), उमाशंकर पान्डेय (पद्मश्री), हरिओम तंत्सक शुक्ल, (राष्ट्रपति पुरूषकृत), अ.भा.ब्रा.क के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी आत्माराम दिवेदी, डॉ.अरविंद कुमार प्रदेश अध्यक्ष, लवनीस दिवेदी प्रदेश महासचिव, राजेश दिवेदी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, दीनदयाल दिवेदी तह. अध्यक्ष अतर्रा, वेद प्रकाश तह. उपाध्यक्ष, ओम प्रकाश गौतम महामंत्री, रामेन्द्र दिवेदी, रामबिहारी शुक्ला, सुमित शुक्ला सहित सैकड़ों की संख्या में ब्राह्मण उपस्थित रहे |
कोई टिप्पणी नहीं
Type you comments here!