Breaking News

कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ है:- प्रो बलिराम मिश्रा


रिपोर्ट चारों धाम मिश्रा दावथ रोहतास 

 (रोहतास) दावथ बाजार में भारतीय जनता पार्टी मंडल कार्यसमिति की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विनोद सिंह तथा संचालन सनोज लाल ने किया। सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर महापुरुषों के तैल चित्र पर सामूहिक रूप से पुष्पांजलि अर्पित की गई तथा वंदे मातरम गीत का गायन हुआ। तत्पश्चात आए हुए अतिथियों का स्वागत पुष्पमाला एवं अंग वस्त्र देकर किया गया। बलिराम मिश्र प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ने दल को ऊंचाई के शिखर पर पहुंचाने के लिए बुथ सशक्तिकरण जोर डाला। साथ ही कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है। नवीन चंद्र शाह काराकाट लोकसभा के संयोजक ने दल द्वारा निर्देशित सभी विषयों को बारी बारी से रखा। संगठन पर्व मनाते हुए अपने सभी विस्तार को से आग्रह किया कि निश्चित रूप से 17 ,18 एवं 19 फरवरी को प्रवास करने के लिए कमर कस लें ताकि जो कार्य मिला है उसे समय पर पूरा किया जा सके। समीकरण के आधार पर अपने 21 सदस्य कमेटी का निर्माण करें। संगठन विस्तार हेतु सरल एप डाउनलोड करें तथा करावे। साथ ही साथ 8980808080 पर मिस कॉल देकर भारतीय जनता पार्टी परिवार का सदस्य बने एवं बनवावे।कार्यक्रम में नंद बिहारी सिंह ,हरशु प्रसाद,, मनोज सिंह, देवराज सिंह, रामजी सिंह, संदेश बाबा ,तेज नारायण राय, काशीनाथ साह,सुनील कुमार गुप्ता , विक्रमा सिंह, धर्मजीत इंद्रदेव सिंह, जगदीश नारायण दुबे , अनिल कुमार पासवान कुंदन शर्मा, रामनारायण शर्मा उपस्थित थे ।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं

Type you comments here!