पयहारी आश्रम परमेश्वरपुर मलियाबाग मे हुआ गुरु पुजा
दावथ (रोहतास) प्रखंड क्षेत्र के परमानंदपुरी कुटी धाम परमेश्वरपुर, पयहारी आश्रम में वार्षिक गुरु पुजा का आयोजन हुआ।जिसमें श्री महेश्वर दास त्यागी जी महाराज ने अपने गुरु वाणी में कहा कि गुरु की पुजा सबसे बड़ी पुजा है।गुरु ज्ञान देता है,जिससे अच्छे व बुरे कर्मों में इंसान फर्क समझ पाता है,और एक अच्छा इंसान बनता है।इसके बदौलत वह ऐसे कार्य या कर्म करता है,जिससे अपना और समाज का भला होता है।मनुष्य जब जन्म लेता है,तो उसके पहले गुरु माता और पिता होते हैं,इसके बाद उसे अच्छा संस्कार व शिक्षा उसके गुरु से मिलता है ।इंसान को अपने माता पिता सहित अपने गुरु की पुजा या अराधना करना चाहिए।ईश्वर से भी पहले गुरु का स्थान होता है।
वहीं भजन संध्या में भोजपुरी गीत सम्राट व्यास भरत शर्मा व्यास ने कार्यक्रम में "गुरु के चरणिया में जे नेह ना लगायी,त मानव तन फिर नाहीं पायी" आदि कई भक्ती गीतों से शमां बांधा।आज्ञानुसार दास उपेंद्र दास पयहारी ने बताया,की श्री त्यागी जी महेश्वरदास पयहारी के सानिध्य में कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत विशेष हवन, पुजन वआरती के सांथ हीं गुरुवाणी,व सत्संग के माध्यम से पयहारी जी महाराज ने संदेश दिया,कि गुरु के बिना ज्ञान अधुरा है।इस संसार रुपी भवसागर से पार उतारने वाले एक मात्र गुरु हीं है।भजन संध्या में कलाकार पुष्पा राणा,आकाश मिश्रा,लालबाबु शर्मा,चंदन यादव,खुश्बु सिंह,अक्षरा 2, एसकेडी राज,पवन बाबु,खेसारी 2,अशोक मिश्रा,अवधेश राज,छोटु बिहारी,राजा मंडल,गोपाल यादव,संत यादव,रविंद मस्ताना,धिरेंद्रलाल यादव,शंभुचरण,विजेंद्र यादव,इंदु कुशवाहा,प्रिति तराना,यादव रितेश राज,प्रितम यादव,संजित प्रेमी यादव,सोनु दिवान,दीपक यादव,प्रिंयंका सिंह आदि गायक कलाकार शामिल थे।इसके बाद सभी अतिथियों को प्रसाद वितरण किया गया।मंच संचालन उपेंद्र बाबा ने किया,जबकि अतिथियों का स्वागत गोल्डेन प्रिय ने किया।
कोई टिप्पणी नहीं
Type you comments here!