Breaking News

लाखो खर्च के बाद भी नही हो रही नगर की सफाई


रोहतास नोखा से मटु कुमार की रिपोर्ट 

नोखा (रोहतास) नगर परिषद में हर तरफ गंदगी ही गंदगी दिखाई देती हैं। एनजीओ की मनमानी के चलते वार्ड में सही ढंग से सफाई नही हो रही है।वार्ड नंबर 20 के रिहाइसी मोहल्ले में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। गंदगी से निकलने वाले दुर्गंध से लोगो का जीना हराम हुआ है।वही वार्ड के लोगो से बात करने पर बताया गया की वार्ड पार्षद के कमी के कारण एनजीओ मनमानी कर रहा है।नगर की सफाई व्यवस्था वार्ड पार्षद को देखनी चाहिए। लोगो का कहना है की हमलोगो की गली में ना तो कभी झाड़ू लगता है और ना ही कभी नाली साफ होता है।जिसके चलते नाली का गंदा पानी ओवर फोलो होकर रोड पर बहता रहता है।डस्टबिन तो नगर परिषद द्वारा लगा दिया गया है पर आज तक डस्टबिन का कचरा उठाया नही गया जिसके चलते डस्टबिन भी लावारिस हालत में पड़ा हुआ है। वार्ड के जनता का कहना है की नगर प्रशासन इस पर ध्यान आकर्षित कर इस गंदगी को हटवाने का प्रयास करना चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं

Type you comments here!