महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर लोगों ने किया शिव को जलाभिषेक
दावथ (रोहतास) शिव पर जलाभिषेक के लिए महाशिवरात्रि के पावन दिवस पर प्रखंड के सभी शिव मंदिरो में अहले सुबह से ही भक्तों की लम्बी कतार देखी गयी। दावथ के बुढ़वा महादेव मंदिर, योगिनी कोआथ के योगेश्वर महादेव मंदिर, देवढ़ी के प्राचीन महादेव मंदिर,,सकलेश्वर महादेव मंदिर पंच मंदिर के साथ साथ सभी मंदिरो में पूरे दिन हर हर महादेव की गूँज के साथ भक्तों के जयकारा से मंदिरो में सुनाई पड़ी, वहीं महिलाओ ने भी मंदिरो में जा कर भगवान शिव को दूध, गंगाजल, बेलपत्र, भांग, धतूरा मधु, फूल माला सहित अन्य कई प्रकार के वस्तुओ को शिव लिंग पर अर्पित कर भगवान भोलेनाथ को ओम नमः शिवाय का जप करके इस महाशिवरात्रि पर पूजा अर्चना किया गया।वहीं कई जगहों पर भक्तों द्वारा रुद्राभिषेक भी किया गया, क्षेत्र के कई मंदिरो के आस पास मेला भी लगा हुआ था, वहीं भीड़ भाड़ लगने लगने वाले मंदिरो के पास प्रशासन भी पूरे दिन अपनी ड्यूटी निभाती हुई नजर आई।वहीं पंडित आचार्य उमेश पाठक ने बताया की महाशिवरात्रि के दिन का एक खास महत्व होता है, इस दिन भगवान भोलेनाथ पर जो भी सच्चे मन से इनकी आराधना करते हुए शिवालयों में जाकर अभिषेक करता है उसका सभी मनोकामनाएं भोलेनाथ पूर्ण करते है, महादेव को प्रसंन करने के लिए एक बेलपत्र भी काफी है, जरूर मनुष्य को इस दिन महादेव की पूजा अर्चना करनी चाहिए, जीवन में बधाओं और कषटो से मुक्ति मिलती है।
कोई टिप्पणी नहीं
Type you comments here!