Breaking News

संदिग्ध परिस्थिति में मिला विवाहित महिला का शव, हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका


वैशाली: 
महुआ थाना क्षेत्र के फतहपुर पकड़ी पंचायत के विसनपुर मधौल महुआ अनुमंडल अस्पताल के पीछे एक 30 वर्षीय विवाहित महिला का शव मिलने की खबर सुनते ही इलाके में सनसनी फ़ैल गई। वही घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भिड़ जुट गई। वही महिला के शब मिलने की सूचना महुआ थाने को भी दी गई। शब मिलने की सूचना मिलते ही महुआ थानाध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी। हालांकि उक्त मृत महीला की पहचान नहि हो पाई। मिली जानकारी के अनुसार महुआ थाना क्षेत्र के महुआ थाना क्षेत्र के फतहपुर पकड़ी पंचायत के विशुनपुर मघौल के दबड़ा चौड़ की तरफ शुक्रवार की सुबह कुछ महिलाएं खेत में काम करने जा रही थी की चौड़ के झाड़ी में पास एक महिला का शव देखा तो उसने शोर मचाना शुरू कर दिया।शोर मचाने के बाद उक्त स्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई वही शब मिलने की सूचना स्थानीय लोगों ने महुआ थाना को फोन से दी । सूचना मिलने के बाद महुआ थाना अध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया और कागजी प्रक्रिया में जुट गए। वही इलाके में एक महीला का शब मिलने की खबर सुनते ही आप नेता सह पूर्व जिला पार्षद अशोक कुमार अकेला के साथ साथ कई अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे।वही शव मिलने की खबर के बाद लोगों का भारी भीड़ जुट गए। शब देखने के बाद लोगों ने आशंका जताई जा रही कि उक्त महिला की हत्या कर साक्ष्य छुपाने की नियत से शव को चौड़ में फेंक दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं

Type you comments here!