हाजीपुर में महादेव की बारात के गाड़ीवान बने केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, बम भोले के नारों से गुंजा आसमान
वैशाली: हाजीपुर। पूरे देश में आज महाशिवरात्रि का महापर्व काफी धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसको लेकर शिव भक्त देर रात से ही लाइन में लग कर भगवान भोले शंकर के दर्शन को लेकर उतारू हुए पड़े हैं। इसके साथ ही बिहार में इस पर्व का लोगों को बड़े हर्षों उल्लास से मना रहे हैं। इस बीच हर साल की भांति इस साल भी केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के बार फिर से भगवान भोले शंकर के गाड़ीवान बने हुए नजर आए। महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव बारात निकालने की भी पुरानी परंपरा रही है।
ऐसे में बिहार के हाजीपुर में निकलने वाले शिव बारात की बात ही निराली है। वैशाली में आयोजित शिव बारात का अपना खास महत्व है। यहां खुद देश के केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय भोलेनाथ के गाड़ीवान की भूमिका निभाते हैं। इसी कड़ी में वो आज एक बार फिर हाजीपुर के पातालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद बैलगाड़ी पर सवार हुए और भगवान शिव की पूजा अर्चना करने के बाद त्रिलोकीनाथ की बारात लेकर रवाना हो गए।
शिव बारात में बैलगाड़ी को फूल-मालाओं से सजाया गया और उस पर भगवान शिव की मूर्ति विराजमान की गई थी। महादेव की आरती करने के बाद केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने खुद बैलों को हांका। इस शिव बारात में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस मौके पर केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने बताया कि, हाजीपुर स्थित पातालेश्वर मंदिर से शिव बारात निकालने की पुरानी परंपरा है। जिसमें हजारों हजार की संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। उन्होंने बताया कि सभी लोग भगवान का दर्शन कर सकें इसको लेकर शिव बारात निकाली जाती है। केंद्रीय मंत्री ने कामना की कि भगवान भोलेनाथ अपने सभी भक्तों स्वस्थ और खुशहाल रखें।
कोई टिप्पणी नहीं
Type you comments here!