पुलिस ने नामजद आरोपी को किया गिरफ्तार
वैशाली: महुआ प्रखंड क्षेत्र के अलग - अलग जगहों पर प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा नामजद आरोपीयों को लेकर चलाई जा रही छापेमारी अभियान के दौरान पुलिस ने एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। बताते चलें कि इस विभिन्न मामलों में संलिप्त रहे नामजद आरोपी के गिरफ्तारी की जानकारी महुआ थानाध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना ने देते हुए बताया कि महुआ थाना के प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा इस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए कर्णपुरा गांव में कड़ी छापेमारी अभियान चलाई गई। जिसमें कि इस महुआ थाना कांड संख्या 618 / 22 के अंतर्गत दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने एससी एसटी की धारा में एक नामजद आरोपी को महुआ के कर्णपुरा गांव से गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में प्रभारी ने बताया कि प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा छापेमारी अभियान में गिरफ्त में आए इस नामजद आरोपी के ऊपर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
कोई टिप्पणी नहीं
Type you comments here!