नामजद आरोपी गिरफ्तार
वैशाली: महुआ प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के लिए चलाई जा रही छापेमारी अभियान के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने अलग-अलग मामलों में एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी की जानकारी महुआ थाना प्रभारी प्रभात रंजन सक्सेना ने देते हुए बताया कि महुआ थाना कांड संख्या 673 / 19 के अंतर्गत दर्ज प्राथमिकी के आधार पर चलाई गई छापेमारी अभियान के दौरान पुलिस ने एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान प्रभारी ने बताया कि महुआ के प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा यह छापेमारी पातेपुर थाना के लखनीपुर गांव में चलाई गई। जिसमें की एससी एसटी के एवं विभिन्न संगीन धाराओं में दर्ज प्राथमिकी के अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। वहीं इस मामले में प्राप्त जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार किए गए नामजद अभियुक्त के ऊपर अग्रिम कार्रवाई प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा की जा रही है।
कोई टिप्पणी नहीं
Type you comments here!