Breaking News

महुआ के अमित ने केंद्रीय मंत्री के हांथों पाया "मास्टर ऑफ़ एजुकेशन” का प्रमाण पत्र


वैशाली:
महुआ प्रखंड क्षेत्र के फुलवरिया पंचायत अंतर्गत कढ़निया गांव के निवासी अमित कुमार सिंह को केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने " मास्टर ऑफ़ एजुकेशन ” का प्रमाण पत्र दिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस खबर की जानकारी गांव वालों को पता चलते ही कई लोग इस उपलब्धि पर अमित कुमार सिंह को बधाई देते नजर आ रहे हैं। अमित कुमार ने शिक्षा के प्रति समर्पित और समाज में अनाथ बच्चों को मुफ्त में शिक्षा दान देने कि जज्बा के साथ शिक्षा क्षेत्र में मास्टर ऑफ एजुकेशन जैसे कठिन कोर्स को किया है। जिसकी उपलब्धि पर वैशाली के भगवानपुर अंतर्गत भीआरटीटी कॉलेज में केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने कढ़निया के अमित कुमार को अपने हाथों से मास्टर ऑफ एजुकेशन का प्रमाण पत्र दिया है। बताते चलें कि लोगों ने जैसे ही केंद्रीय मंत्री के द्वारा अमित कुमार को प्रमाण पत्र दिए जाने की सूचना प्राप्त की है। तो वैसे ही रालोजपा के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह , रालोजपा के छात्र नेता जिला अध्यक्ष प्रकाश कुमार चंदन , विष्णु राम , महुआ कवि प्रीतम कुमार झा , राणा प्रताप सिंह , समाजसेवी शिव कुमार सिंह , अमोद कुमार सिंह सहित अन्य लोगों ने अमित कुमार को इस उपलब्धि पर बधाई दी है।

कोई टिप्पणी नहीं

Type you comments here!