Breaking News

अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत पर हंगामा


वैशाली:
महुआ प्रखंड क्षेत्र के जवाहर चौक स्थित हॉस्पिटल में भर्ती महिला के इलाज के दौरान हुई मौत परिजनों में कोहराम मच गया। यह घटना सोमवार के दिन की है। जब मामला यह प्रकाश में आया कि महुआ के एक हॉस्पिटल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। फिर हुआ यूं कि महिला के मौत की जानकारी परिवार वालों को मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ जवाहर चौक स्थित गुडलक रिलीफ हॉस्पिटल में उमड़ पड़ी। सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार महुआ के गुडलक हास्पिटल में जिनकी मौत हुई उनका नाम आशा देवी पति जागेश्वर पासवान बताया जा रहा है। जो कि महुआ थाना क्षेत्र में बिशुनपुर बेझा गांव के रहने वाले बताए गए। हॉस्पिटल में इस प्रकार दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति में महिला की हुई मौत के पश्चात परिजनों का रो - रो कर बुरा हाल हो गया। लोगों ने बताया कि मृतिका की उम्र लगभग 55 वर्ष की थी। वहीं दूसरी तरफ महिला की मौत से गांव में भी सन्नाटा पसर गया। कई लोगों ने इस दुखद घटना पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्ति है। इस दौरान हास्पिटल में महिला के मौत की जानकारी जैसे ही महुआ पुलिस को मिली। तो तुरंत ही घटनास्थल पर पहुंचकर इस पूरे मामले की छानबीन में लगी है।

कोई टिप्पणी नहीं

Type you comments here!