Breaking News

जहांगीरपुर सलखन्नी पंचायत में किसानों को मिला जैविक खेती का प्रशिक्षण


वैशाली: महुआ
प्रखंड क्षेत्र के जहांगीरपुर सलखन्नी पंचायत के चांदपुरा गांव में किसानों को जैविक खेती का प्रशिक्षण दिया गया। जैविक कोरीडोर के तहत सौ एकड़ भूमि पर जो प्लाट एक दूसरे से सटा हुआ हो उसपर यह खेती करवाई जा रही है। उसमें रसायनिक उर्वरक का प्रयोग नहीं किया जाएगा। किसानों के बैठक को संबोधित करते हुए कृषि समन्वयक रंजीत कुमार ने बताया कि आने वाला समय जैविक खेती के लिए काफी बेहतर होगा। प्रशिक्षक सह कृषि समन्वय रंजीत कुमार ने बताया कि खेतों में फर्टिलाईजर के लगातार प्रयोग से मिट्टी की उर्वरा शक्ति घटती जा रही है। साथ ही उससे उत्पादित फसलों आनाजों, फल और सब्जियों के इस्तेमाल हमारे स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ रहा है। इसलिए सरकार चाहती है कि अधिक से अधिक किसान जैविक खेती करें ताकि मिट्टी, जलवायु के साथ हमारा स्वास्थ्य थी बेहतर हो सके। वहीं कृषि समन्वयक प्रकाश भूषण ने बताया कि बिना सर्टिफिकेट के कोई भी व्यक्ति अपने उत्पादित सामनों को जैविक कह कर नहीं बेच सकता है। इस प्रकार किसानों के बैठक को संबोधित करते हुए कृषि कोऑर्डिनेटर के द्वारा पंचायत के उपस्थित सभी किसानों को जैविक विधि से खेती एवं इसके लाभ के बारे में जानकारियां दी गई। बताते चलें कि मौके पर किसानों में प्रमोद सिंह , पंकज कुमार , सच्चिदानंद राय , विद्यानंद सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में स्थानीय किसानों की उपस्थिति दर्ज रही।

कोई टिप्पणी नहीं

Type you comments here!