Breaking News

पुण्यतिथि पर समाजसेवियों ने जननायक करपुरी ठाकुर को किया याद


वैशाली:
महुआ प्रखंड के भूतनाथ कर्पूरी चौक पर शुक्रवार को बिहार के भूतपूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि 'जननायक कर्पूरी ठाकुर स्मारक समिति' के तत्वाधान में श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता छात्र रालोजपा के जिला अध्यक्ष प्रकाश कुमार चंदन एवं संचालन स्मारक समिति के संस्थापक डॉ. शिवजी ठाकुर ने किया। मौजुद लोगो ने जननायक कर्पूरी ठाकुर के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया वही वक्ताओं ने सभा को संबोधित करते हुऐ कहा कि कर्पूरी ठाकुर अपने पूरे जीवन सामाजिक न्याय का लड़ाई लड़ते रहे खासकर के दलित पिछड़ों, अति पिछड़ों के सामाजिक न्याय के लिए लड़ते रहे। जननायक की व्यक्तित्व सादगी और सज्जनता का प्रतीक है वह समाजवाद के पुरोधा के रूप में हमेशा याद किए जाते रहेंगे। मौके पर मुख्य रूप से डॉ. रामईश्वर शर्मा,सत्यनारायण ठाकुर,छात्र रालोजपा के प्रखंड अध्यक्ष धर्मवीर कुमार पासवान,डॉ. प्रह्लाद ठाकुर,सुरेंद्र भारती,डॉ. अमोद पासवान,डॉ. लक्ष्मी शर्मा,अरूण ठाकुर,धर्मेंद्र पासवान,सनोज ठाकुर,रत्नेश कुमार राज,अमन ठाकुर उर्फ पंडित जी,पंकज ठाकुर,मो.मुस्ताक,मनीष कुमार राय,राहुल कुमार ठाकुर,सतीश ठाकुर,बिट्टू कुमार ठाकुर,राजा कुमार,आशीष साह,मिथलेश गुप्ता आदि लोगो ने संबोधित किया।

कोई टिप्पणी नहीं

Type you comments here!