Breaking News

पुलिस ने मध्य निषेध के तीन नामजद आरोपीयों को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक हिरासत


वैशाली: महुआ
प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चलाए जा रहे हैं छापेमारी अभियान में पुलिस ने मध्य निषेध अधिनियम के तीन नामजद आरोपीयों को गिरफ्तार कर लिया है। बताते चलें कि आरोपीयों के गिरफ्तारी की जानकारी महुआ थाना अध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना ने देते हुए बताया कि महुआ के प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा क्षेत्र में चलाए गए छापेमारी अभियान के दौरान बिहार मध्य निषेध अधिनियम के तहत महुआ थाने में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर तीन नामजद आरोपीयों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस दौरान प्रभारी ने जानकारी देते हुए यह भी बताया कि महुआ थाना कांड संख्या 85 / 22 के अंतर्गत आज प्राथमिकी के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी बिहार मध्य निषेध अधिनियम के तहत की गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनों नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी विरनालखनसेन गांव में महुआ के प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा चलाए गए छापेमारी अभियान में की गई। वहीं दूसरी तरफ महुआ थाना अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों के ऊपर कड़ी कार्रवाई कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं

Type you comments here!