Breaking News

अंचल कार्यालय का जिला पदाधिकारी यशपाल मीणा ने किया निरीक्षण


वैशाली:
सहदेई बुजुर्ग-सहदेई प्रखंड और अंचल कार्यालय का निरीक्षण गुरुवार को जिला पदाधिकारी यशपाल मीणा ने किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी डा. मो. इस्माइल अंसारी, अंचलाधिकारी रमेश कुमार से कार्य में प्रगति से संबंधित जानकारी लिया और कई आवश्यक निर्देशक दिया। उन्होंने दाखिल खारीज और अन्य भूमि से संबंधित सीओ और कर्मियों से जानकारी लिया एवं ससमय निष्पादन करने का भी निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी ने मुख्यमंत्री परिवहन योजना के तहत खरीदे जा रहे वाहनों के बारे में प्रखंड विकास पदाधिकारी डा. मो. इस्माइल अंसारी से जानकारी लिया, जिस पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि यहां कुल 77 वाहनों की खरीदारी होनी है,जिसमे 45 वाहनों की खरीदारी हो गई। बचे हुए 32 वाहनों को जल्द खरीदारी करवा देने एवं उसकी सूची तैयार कर कार्य में तेजी लाने को लेकर जिला पदाधिकारी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को कहा। उसके बाद जिला पदाधिकारी ने पंचायतीराज विभाग का कार्यालय, 

आरटीपीएस व अन्य कार्यालयों को देखा और मौजूद पदाधिकारियों से जानकारी लिया। इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी सुमित कुमार के अलावा अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

Type you comments here!