Breaking News

सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गया जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल


वैशाली
। जिले के सदर थाना क्षेत्र के अरर्रा गांव में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गया जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना के बाद घायल को सदर अस्पताल हाजीपुर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जहां घायल की स्थिति नाजुक बताई जा रही हैं। बताया गया है कि मंगलवार को बाइक सवार होकर जीजा साली गरौल रिस्तेदार में जा रहा था तभी अनियंत्रित हाइवा ने अरर्रा गांव के समीप रौंद दिया और मौके से भाग निकला। जिससे जीजा साली गम्भीर रूप से जख्मी हो गई थी। हालांकि स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायल का सदर अस्पताल हाजीपुर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने घायल युवक की मृत घोषित कर दिया। हालांकि युवती की इलाज चल रही है। 

मृतक की पहचान गरौल निवासी स्व मछु राम का 25 वर्षिय पुत्र संजीत कुमार बताया गया है। जबकी उसकी साली अरर्रा गांव निवासी ब्रजेश राम की 12 वर्षिय पुत्री कृति कुमारी बताई गई है। जो अरर्रा गांव से अपने घर गरौल जा रहा था इसी दौरान तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक में ठोकर मार दिया जिसके कारण बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गईं थीं। इसी बीच हाइवा ट्रक ने रौंद दिया। जिसमें जीजा साली जख्मी हो गई थी।

फिलहाल नगर थाने के पुलिस अधिकारी शव को पोस्टमार्टम करवाने की कवायद शुरू कर दी है। वही घायल युवती की इलाज सदर अस्पताल हाजीपुर में चल रहा है। मृतक संजीत कुमार के घर में परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। बताया गया है कि मृतक का शादी एक साल पूर्व अरर्रा गाँव मे हुआ था। जिसे पिछले दो दिन पूर्व एक लड़के जन्म लिया था। मृतक के ससुराल और घर मे कोहराम मचा हुआ है।

कोई टिप्पणी नहीं

Type you comments here!