वृद्ध के निधन पर गांव में छाया शोक, जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि
वैशाली: महुआ प्रखंड क्षेत्र के समसपुरा पंचायत अंतर्गत मोहनपुर धनराज गांव में वार्ड संख्या 12 के निवासी पंडित रूप कांत झा का आकस्मिक निधन हो गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पिछले कई दिनों से पंडित रूपकांत झा अस्वस्थ चल रहे थे। बताते चलें कि बृहस्पतिवार के दिन सुबह में उन्होंने 100 वर्ष की अवस्था में अपने जीवन की अंतिम सांसे ली। वहीं दूसरी तरफ उनके निधन की सूचना जैसे ही गांव में फैली तो सैकड़ों की संख्या में स्थानीय ग्रामीण उनके निवास स्थल पर पहुंचने लगे। दूरदराज पंचायतों के जनप्रतिनिधि भी उनके शव दर्शन को भारी संख्या में एकत्रित हुए। उनके निधन पर परिवार वाले बुरी तरह रोने बिलखने लगे। गांव के समस्त स्थानीय ने भी अपना गहरा शोक प्रकट किया। वही पंडित रूपकांत झा के 3 पुत्रों में बड़े पुत्र शंभू नाथ झा का निधन भी पिछले साल ही हुआ था। वही उनके पुत्र सुधीर कुमार झा एवं शंकर कुमार झा ने जानकारी देते हुए बताया कि परिवार के एक वरिष्ठ अभिभावक आज हमने खो दिया। जिसका गहरा दुख आज हम लोगों को हो रहा है। मौके पर रंजन कुमार झा , चंदन कुमार झा , रंजीत कुमार झा , मुकेश कुमार झा , गौतम कुमार झा , दीपक कुमार झा ,अनिल कुमार झा , अमरेश कुमार झा , राकेश कुमार झा , मुकेश कुमार झा , सुनील कुमार झा , सदानंद चौधरी , पंडित कुशेश्वर चौधरी , शशि कुमार झा , सोनू कुमार झा सहित सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोगों ने अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
कोई टिप्पणी नहीं
Type you comments here!