अलग-अलग मामलों में नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
वैशाली: महुआ प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न मामलों में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर नामजद आरोपियों के ऊपर चलाई जा रही छापेमारी अभियान के दौरान महुआ के प्रशासनिक अधिकारियों ने विभिन्न मामलों संलिप्त रहे एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताते चलें कि आरोपी की गिरफ्तारी की जानकारी महुआ थाना अध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना ने देते हुए बताया कि महुआ थाना कांड संख्या 805 / 22 के अंतर्गत दर्ज प्राथमिकी आधार पर एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। नामजद आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर यह छापेमारी अभियान महुआ थाना क्षेत्र के चांदसराय गांव में चलाई गई। जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों की सक्रियता की वजह से महुआ थाना अंतर्गत विभिन्न संगीन धाराओं में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पिछले कई दिनों से फरार चल रहे नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी के ऊपर कड़ी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक इन दिनों महुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा क्षेत्र में लगातार छापेमारी अभियान चलाई जा रही है।
कोई टिप्पणी नहीं
Type you comments here!