छापेमारी के दौरान धराया आर्म्स एक्ट का नामजद अभियुक्त, भेजा गया जेल
वैशाली: महुआ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत आरोपियों के गिरफ्तारी को लेकर प्रशासनिक पदाधिकारियों के द्वारा चलाए जा रहे छापेमारी अभियान में पुलिस ने आर्म्स एक्ट मामले में एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक महुआ पुलिस के द्वारा यह छापेमारी अभियान पिछले कई दिनों से इस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए चलाई जा रही थी। वहीं इस पूरे मामले की जानकारी महुआ थाना अध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना ने देते हुए बताया कि महुआ थाना कांड संख्या 732 / 20 के अंतर्गत दर्ज प्राथमिकी के आधार पर फरार चल रहे एक नामजद आरोपी को प्रशासनिक अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार हुए नामजद अभियुक्त के ऊपर कई संगीन धाराओं में प्राथमिकी दर्ज है। बताते चलें कि यह गिरफ्तारी महुआ के प्रशासनिक पदाधिकारियों के द्वारा महुआ के गद्दोपुर गांव से की गई। वही इस मामले में प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए नामजद अभियुक्त के ऊपर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
कोई टिप्पणी नहीं
Type you comments here!