Breaking News

अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से किसान का किया मर्डर


वैशाली:
बांदा बिसंडा के अंतर्गत ग्राम पंचायत चंद्रायल मोतीलाल यादव पुत्र रजउवा जिसकी उम्र लगभग 47 वर्ष थी। मोतीलाल चार बच्चे थे लवकुश कुमार की उम्र 15 वर्ष दिलखुश की उम्र 7 वर्ष सरवन देवी की उम्र 17 वर्ष दूसरी लड़की सुधा की शादी हो गई थी। पत्नी बिल्लू की उम्र लगभग 45 वर्ष थी पत्नी अपने मायके पर थी घटना की जानकारी जब पत्नी को दी गई तो मायके से वापस आई। अपने बच्चे पालने के लिए मोतीलाल लगभग 40 बीघा बटाई की खेती करता था। सारा दिन अपने खेतों पर काम करता था और शाम को वापस घर आता था सारी रात बीत जाने के बाद जब घर वापस नहीं आए तो परिजनों को शंका हुई और खेतों में जाकर खोजबीन शुरू कर दी कुछ ही दूर पर देखा कि हमारे पिता को किसी ने हत्या कर दी। तो घर के परिजनों ने सुबह लगभग 7:00 पुलिस थाना बिसंडा को सूचित किया गया मौके पर थाने की पुलिस फोर्स पहुंची और खोजबीन शुरू की इसके बाद क्षेत्राधिकारी व डॉग स्क्वायड भी मौके में पहुंचकर खोजबीन करने में जुट गए। तहरीर के आधार पर अज्ञात लोगों पर मुकदमा भी दर्ज किया गया है। पंचनामा भरकर तथा बॉडी को सील कर पोस्टमार्टम के लिए बांदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं

Type you comments here!