Breaking News

समाजसेवी के तेरहवी पर श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन


रिपोर्ट चारोंधाम मिश्रा दावथ रोहतास 

दावथ (रोहतास)  दावथ प्रखंड के वरिष्ठ समाजसेवी देवेंद्र कुमार सिंह की बृहस्पतिवार को आयोजित श्राद्ध कर्म कार्यक्रम के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा में काफी संख्या में जनप्रतिनिधियों ने भाग लेकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र सिंह ने देवेंद्र कुमार सिंह के उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि अर्पित करने में डीपीएस के सह निर्देशक अखिलेश कुमार सोनू कुमार सिंह, महेंद्र सिंह,गुड्डू सिंह, प्रमोद सिंह फौजी, ढुंनमुन सिंह,विनोद सिंह गुड्डू सर, सत्यम सिंह,सोनू सिंह, सहित कई लोगों ने श्रद्धांजलि दी। वहीदावथ निवासी कमलेश राम के असमय मृत्यु होने पर भाजपा नेता राजेंद्र सिंह उनके घर जाकर मातमपुसी की।

कोई टिप्पणी नहीं

Type you comments here!