दलित शोषण मुक्ती मंच का कन्व्हेन्शन संपन्न।
वैशाली: हाजीपुर के कचहरी परिसर मे दलित शोषण मुक्ती मंच का कन्व्हेन्शन राम सागर भारती के अध्यक्ष था एवं रामा शंकर भारती के संचालन में कार्यकर्ता कॉन्व्हेन्शन संपन्न हुआ। कॉन्व्हेन्शन मे 15 सदस्य संयोजन समिती का गठन किया गया, जिसमे रामा शंकर भारती को संयोजक एवं राम सागर भारती एवं अर्जुन पासवान को सहसंयोजक बनाया गया, इसके अतिरिक्त पुल्कान पासवान, हेत कुमार पासवान,मोहम्मद शमशाद अहमद, शिव जी राम, शीला देवी, फुल कुमारी देवी, रीना देवी, आधी संयोजन समिती के सदस्य बनाये गए। कन्वेंशन को रामा शंकर भारती ने देश के दलितो के शोषण के सवाल पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा की डॉक्टर भीमराव आंबेडकर के सपनो को साकार करने के लिए एक बड़ी संघर्ष का रास्ता अख्तियार करना होगा। इसके लिए हम लोगो को एक- एक गावं और कसबो मे दलितो को संगठित करना होगा तथा उन्हे शोषण मुक्ती का रास्ता बताना होगा तथा उनके जीवन अस्तर को सुद्रीढ करने के लिए सभी तरह के अधिकारो खासकर बास -आवास, संतुलित भोजन शिक्षा भूमी अधिकार और रोजगार व सत्ता में बराबर की भागीदारी के लिए संघर्ष का रास्ता अपनाना होगा। कन्व्हेन्शन मे बिहार प्रांतीय खेतीहर मजदूर युनियन के जिला सचिव दिन बंधू प्रसाद ने हौसला अफजाई करते हुए कहा कि मंच को आगे बढाने के लिए खेतीहर मजदूर युनियन की ओर से पुरजोर साथ दिया जायेगा। तदोप्रांत अध्यक्ष ने घोषणा किया की राष्ट्रव्यापी आंदोलन के अलोक मे 20 फरवरी 2023 को वैशाली जिले मे गरिबो व दलितो के सवाल पर जिला मुख्यालय परदर्शन व सभा किया जायेगा। इस प्रकार कन्व्हेन्शन का समापन किया गया।
कोई टिप्पणी नहीं
Type you comments here!