Breaking News

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस का कार्यक्रम संपन्न


नौगढ़ चंदौली संवाददाता लक्ष्मीकांत विश्वकर्मा की रिपोर्ट

  नौगढ़ के ग्राम पंचायत बसौली के ग्राम लालापुर मे  ग्राम्या संस्थान के आयोजन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में आज शनिवार को क्षेत्र के लालतापुर गांव में महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया सम्मेलन का उद्घाटन संस्थान की अध्यक्ष पदमा सिंह निदेशक बिंदु सिंह पुलिस विभाग के स्पेशल ऑफिसर चंदन सिंह, इंदु सिंह एवं साहित्यकार अपर्णा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया तत्पश्चात बालिकाओं द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत गीत एवं बैच लगाकर स्वागत किया गया।

 संस्थान की निदेशक बिंदु सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने के उद्देश्य पर चर्चा करते हुए बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हर वर्ष 8 मार्च को विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति सम्मान प्रशंसा और प्रेम प्रकट करते हुए महिलाओं के आर्थिक राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों एवं कठिनाइयों की सापेक्षता के उपलक्ष में उत्सव के तौर पर मनाया जाता है महिलाओं के अत्यधिक कार्य बोझ एवं मजदूरी में भेदभाव को लेकर अमेरिका में पहली बार संगठन के माध्यम से महिलाओं ने आवाज उठाई और तब से महिलाओं के अधिकारों को लेकर जगह जगह चर्चा होने लगी और आवाज उठने लगी और विभिन्न क्षेत्रों में महिला दिवस मनाने की शुरुआत हुई पुलिस विभाग के स्पेशल ऑफिसर चंदन सिंह ने इस मौके पर बताया कि लड़कियों और महिलाओं को अपने अधिकारों के लिए खुद लड़ना चाहिए और हम देख पा रहे हैं कि शहरों की लड़कियों की अपेक्षा यहां जो ग्रामीण क्षेत्र से किशोरियों उपस्थित है।

 उनमें अलग की प्रतिभाएं दिख रही है इन किशोरियों को ऐसे ही अवसर मिले तो निश्चित यह किशोरियां अपने अधिकारों के लिए प्रयत्नशील होंगी इंदू सिंह ने अपनी बात रखते हुए कहा कि लड़कियों और महिलाओं को अपनी बात रखने की हिम्मत और साहस रखना होगा पहले तो लोग हंसते हैं लेकिन आपके सफल होने पर वही लोग नाज भी करते हैं पहले महिलाओं को पढ़ने का भी अधिकार नहीं था महिलाओं को शुद्र के कैटेगरी में रखा जाता था लेकिन पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले के प्रयास से महिलाएं पढ़ना लिखना शुरू की और आज हम सभी को पढ़ाई का समान अधिकार है लेकिन अधिकारों को पाने के लिए हमें संघर्ष करना होगा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में अपना विचार रखते हुए संस्थान की अध्यक्ष पदमा सिंह ने कहा कि संगठन में शक्ति है।

संगठन रहेगा तो ताकत मिलेगी महिलाओं को कहा कि हम झेले हैं वैसे हमारी बेटियां ना झेलें लड़कियों को जरूर पढ़ाएं किशोरिया भी सवाल पैदा करें तभी समाज में समानता आएगी और हम लोग गैर बराबरी को मिटा पाएंगे और हमारे अधिकार सुनिश्चित हो पाएंगे कार्यक्रम में गोलाबाद, अमदहां, मझगावां, कर्माबाद, लालतापुर, बसौली,मझगाईं आदि गांव से डंगरी, प्यारी, संगीता, लक्ष्मीना,सुनीता, राजमती, किरन, रिंकू सहित कुल 300 लोगों ने भागीदारी किया ग्राम्या सस्थान की निदेशक बिन्दु सिंह  द्वारा कार्यक्रम में शामिल लोगो को धन्यवाद दिया गया और संचालन नीतू सिँह ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं

Type you comments here!