Breaking News

धूमधाम एवं शांतिपूर्ण से मनाया गया होली का त्यौहार


दावथ (रोहतास)
प्रखण्ड भर मे धूमधाम से रंगों का त्योहार होली मनाया गया। लोगों ने एक दूसरे के घर जाकर गुलाल लगाया और गले मिलकर पुराने गिले-शिकवे दूर किए। वहीं बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक पूरे दिन रंग-बिरंगे रंगों से सराबोर रहे और होली के गीतों पर जमकर नृत्य किया।

होली को लेकर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में सुबह से ही उत्साह दिखाई दिया। वह रंग-बिरंगे गुलाल के साथ आसपास के घरों में पहुंचे और एक दूसरे के अबीर गुलाल लगाया और गले मिलकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। बच्चों ने भी पिचकारियों से रंग-बिरंगों की बौछार कर लोगों को सराबोर कर दिया। महिलाएं व युवतियां भी रंग खेलने से पीछे नहीं रही। वह भी टोली के रूप में एक दूसरे के घर पहुंची और गुलाल लगाकर एक दूसरे को रंगों से तर कर दिया। इतना ही नहीं जगह-जगह डीजे पर होली के गीतों पर जमकर डांस किया। मलियाबाग ,बभनौल,दावथ पंचमंदिर, कोआथ, सही त कई जगहों पर धूमधाम से होली मनाई गई।

कोई टिप्पणी नहीं

Type you comments here!