Breaking News

राज्य स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट में कैमूर ने टाईब्रेकर में रांची को किया पराजित


रोहतास नोखा से मटु कुमार की रिपोर्ट
 

नोखा (रोहतास) स्वामी विवेकानंद स्पोर्टिंग युवा क्लब के तत्वाधान में खेले जा रहे फुटबाल टूर्नामेंट में रांची की टीम को कैमूर ने ट्राई ब्रेकर में पराजित दिया। नोखा बाजार समिति के मैदान में राज्य स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच रांची एवं कैमूर के बीच खेला गया। इसमें कैमूर और रांची की टीम शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए लगातार एक दूसरे के गोल पोस्ट पर शानदार मूवमेंट पर शॉट लेकर के गोल करने का प्रयास किया। लेकिन दोनों तरफ के डिफेंस और गोलकीपर द्वारा शानदार बचाव के कारण 90 मिनट तक मैच में गोल रहित रहा। उसके बाद निर्णायक मंडल ने ट्राई ब्रेकर कराने का निर्णय लिया। जिनमें की पहला गोल रांची की तरफ से किया गया। कैमूर द्वारा गोल कर बराबरी किया गया। दूसरा गोल रांची ने कर कर बढ़त प्राप्त कर ली और कैमूर गोल करने में नाकामयाब रहा। जिसके बाद तीन गोल लगातार रांची ने गवाया । एक गोलकीपर ने बचाएगा दो गोल गोल पोस्ट के बाहर खिलाड़ियों ने मार दिया। कैमूर की तरफ से चौथी और पांचवी पेनल्टी को गोल को बदल दिया गया। इस तरीके से 3 -2 से कैमूर की टीम ने रांची को पराजित करके सेमीफाइनल में पहुंच गई ।मैच में रेफरी का काम दशरथ कुमार सिंह ने किया ।जिसमे मैच का उद्घाटन पवनसुत ग्रुप ऑफ कंपनीज के डायरेक्टर अनिल कुमार सिंह, मुख्य पार्षद राधेश्याम सिह, ने संयुक्त रूप से किया। इसका संचालन अशोक चौधरी, श्याम लाल सिंह द्वारा किया गया। इसमें आयोजन कमेटी के राजू तिवारी, विजय पटेल ,व्यापार मंडल अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, अजीत कुमार गुप्ता, मनोज कुमार गुप्ता ,संतोष गुप्ता ,अनुज गुप्ता, बृज बिहारी प्रसाद गुप्ता, चौधरी माखन सिह, ओम प्रकाश चौधरी ,दीपक कुमार, आरिफ, राजेश कुमार, गौतम कुमार, अनूप पटेल , बामा कुमार, प्रमोद कुमार सिंह, आम जनता पार्टी राष्टीय के प्रखंड अध्यक्ष मंगल सिंह चंद्रवंशी सहित कई लोग उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

Type you comments here!