Breaking News

त्रिपुरा मेघालय नागालैंड तीनो राज्यों में कांग्रेस साफ तो, त्रिपुरा और नागालैंड में भाजपा की सरकार


न्यूज़ डेस्क: साल
के शुरुआत में तीन राज्यों के हुए विधानसभा चुनाव में देश वासियों को एक स्पष्ट संदेश मिला है, पहला संदेश तो यही है कि देश को बर्बाद करने वाले कांग्रेस पार्टी तीनो राज्यों के हुए विधानसभा चुनाव में साफ हो गया है, वही राष्ट्र को सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मूल मंत्र पर चलने वाले भाजपा को त्रिपुरा और नागालैंड में बहुमत की सरकार बना है, भाजपा का जीत पर खुशी मनाते हुए पूर्व जिला पार्षद सह भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आनंद कुमार चंद्रवंशी ने कहा की भाजपा को सौ सीटों पर रोकने का दावा करने वाले कांग्रेस को जनता ने जवाब दे दिया है, अब बारी है बिहार के पलटू राम की, अगामी चुनाव में जनता ऐसे जवाब देगा की दूरबीन से खोजने पर भी पलटू राम नही दिखेंगे। इस खुशी के मौके पर भाजपा नेता बंकटेश शर्मा ने कहा कि आज भारत रत्न पूर्व प्रधानमन्त्री श्रधे स्व अटल बिहारी वाजपेई जी का वचन साकार हो रहा है, जो लोक सभा के पटल पर कांग्रेस को जवाब देते हुए कहा कि आज कंग्रेश भाजपा पर मजाक उड़ा रहा है, एक समय आएगा पूर्वोत्तर में भी कमल खिलेगा। इस खुशी के मौके पर राजकिशोर गुप्ता, माधो सिंह, मुकुल पटेल, अखिलेश पासवान, भरत यादव, जगदीश यादव सहित कई भाजपा के नेता उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Type you comments here!