पूर्व मंत्री खुर्शीद आलम को जदयू का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने पर हर्ष
रिपोर्ट अक्षय कुमार आनंद बेतिया बिहार
मैनाटाड: जदयू पार्टी के प्रदेश कमान के द्वारा पूर्व मंत्री खुर्शीद उर्फ फिरोज अहमद को जदयू का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने पर यहां हर्ष का माहौल है। इस मनोनयन से जदयू कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़़ गयी है। जदयू जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न कुशवाहा, जुनैद शम्स, संगठन प्रभारी दीपक पटेल, सिकटा विधानसभा प्रभारी लव किशोर निषाद, राज्य नेता मदन पटेल,प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार पटेल, सत्येंद्र यादव,लालू मियां,बसंत प्रसाद, , रमाकांत प्रसाद, अक्षय कुमार आनंद,फिरोज आलम आदि ने इस मनोनयन पर बिहार के मुखिया नीतीश कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के प्रति आभार प्रकट करते हुये साधुवाद दिया है।साथ ही कहा है कि श्री अहमद कुशल नेतृत्वकर्ता के साथ साथ सांगठनिक कार्यों में दक्ष एवं परिपूर्ण है। इनके सरल स्वभाव से जदयू कार्यकर्ताओं को हमेशा नयी प्रेरणा मिलती रहती है। खुर्शीद आलम के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने से पूरे प्रदेश में जदयू पार्टी संगठन का विस्तार तो होगा ही साथ साथ पार्टी का जनाधार मजबूत होगा।
कोई टिप्पणी नहीं
Type you comments here!