Breaking News

मन की बात को ज्यादा से ज्यादा लोगो को जानकारी दे विजय सिंह


रोहतास नोखा से मटु कुमार की रिपोर्ट 

नोखा (रोहतास ) नगर परिषद नोखा के कॉलेज के पास भारतीय जनता पार्टी की नोखा विधानसभा स्तरीय सम्मेलन आयोजन किया गया ।इस बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता ने किया। इसका संचालन नासरिगज प्रखंड अध्यक्ष कनक धीर उपाध्याय ने किया ।इस मौके पर जिला महामंत्री विजय सिह ने कहा कि नोखा विधानसभा में संगठन को मजबूत करने, पन्ना प्रमुख और शक्ति केंद्रों की गठन प्रमुखता से किया जाए। नोखा विधानसभा स्तरीय सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री की मन की बात आगामी 30 अप्रैल को सुनाई जाएगी। जो 100 वा एपिसोड होगा। इसमें ज्यादा से ज्यादा लोगों को सुनाने के लिए कहा गया। इसमें सभी बूथों पर इसे लोगों को सुनाने के लिए जगरुक करने की बात कही गई ।वही सभी मंडल व नगर के अध्यक्ष महामंत्री से जानकारी ली गई कि कितने मतदान केंद्रों पर प्रधानमंत्री की बात को सुनवाया जाएगा। इसकी व्यवस्था करेंगे और कहां-कहां लोगों को दिखाई जाएगी। वही नमो ऐप और सरल ऐप को लेकर के भी मोबाइल पर लोड करने के लिए कहा गया। बैठक में किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सह मुखिया दीनानाथ राय, सुनीता गुप्ता, जिला परिषद सदस्य रेशमा कुमारी, पूर्व मुखिया गांधी चौधरी अजय कुमार ,प्रमोद गुप्ता, राजपुर प्रखण्ड अध्यक्ष दीपक कुमार , मुकेश कुमार सिह, शिवजी सिंह, यशोदा सिंह ,संध्या श्रीवास्तव , दीनानाथ राय, उमेश कुमार ,इंद्रद्रजीत सिंह, मुन्ना कुमार ,अजय कुमार, राज किशोर प्रसाद, राजू कुमार सिंह, धनज्जय कुमार , नोखा मंडल अध्यक्ष उमेश कुमार चौहान , रमता सिह , रमेश शर्मा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

Type you comments here!