Breaking News

कांग्रेसियों ने शुरू की जय भारत सत्याग्रह, केंद्र सरकार की नीतियों पर जताया विरोध


रिपोर्ट अक्षय कुमार आनंद बेतिया बिहार 

मैनाटाड़: केंद्र सरकार की नीतियों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया है। केंद्र की भाजपा सरकार के द्वारा कांग्रेस के वरीय नेता राहुल गांधी के विरुद्ध एकतरफा कार्रवाई से ख़फ़ा कांग्रेसियों ने प्रखंड मुख्यालय में बैठक कर केंद्र सरकार की नीतियों का खुलकर विरोध करते हुये जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम की शुरुआत की।साथ ही कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार तानाशाही पर उतर आयी है।जो भारत की जनता कभी माफ नहीं करेगी। वही केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते विरोध प्रदर्शन भी किया। मौके पर प्रखंड प्रभारी अनिसुर रहमान ने कहा कि मोदी सरकार विपक्ष की आवाज दबाना चाहती हैं। राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा से केन्द्र सरकार के लोगो में भय का माहौल देखा जा रहा है।जिसका नतीजा है कि केंद्र सरकार डायरेक्टर राहुल गांधी को परेशान कर रही है।मोदी सरकार कार्पोरेट की सरकार है।अडानी अंबानी को देश को लूटने की खुली छूट है। वही जो जनता के हित में काम करता है।उसे येन केन प्रकारेण फंसाकर परेशान किया जाता है। वही कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष सुभाष प्रसाद ने कहा कि भारत की जनता सब कुछ देख रही है। आनेवाले लोकसभा के चुनाव में जनता सबका हिसाब करेगी।जिस धारा में राहुल गांधी को अयोग्य ठहराया गया है।उसी धारा में अबतक दो साल को किसी को सजा नहीं हुई है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि राहुल गांधी के विरुद्ध केंद्र सरकार के द्वारा किये गये कुकृत्य को लेकर गांव गांव जाकर जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम के तहत लोगों को बताया जायेगा। मौके पर महमद जावेद, मुस्तफा अंसारी, रामचन्द्र प्रसाद,महमद अफसार,उमेश राम सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहें।

कोई टिप्पणी नहीं

Type you comments here!