बोधगया बीएमपी 3 में साथी को गोली मारनेवाले जवान हुआ गिरफ्तार, पागल होने का नाटक करने लगा आरोपी
बोधगया से संतोष कुमार की रिपोर्ट
गया: जिले के बोधगया स्थित बीएमपी 3 में रविवार को एक अजीबोगरीब घटना हुई। आपसी विवाद में एक जवान ने दूसरे जवान को गोली मार दी। उक्त जवान की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान गया जिले के देखा थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनू कुमार के रूप में हुई है।
मृतक सोनू पटना जिला बल का जवान था और वर्तमान में बीएमपी 3 में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा था। इस संबंध में गया के बोधगया थाना अध्यक्ष रूपेश कुमार सिन्हा ने बताया कि जवान सोनू कुमार को गोली मारने वाला दूसरा प्रशिक्षु जवान राहुल कुमार है। जिसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया है। वही शव का मगध मेडिकल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
इधर जवान को गोली मारने वाला साथी जवान राहुल कुमार को बोधगया थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही हथियार भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।इस घटना का अंजाम देने वाला आरोपी राहुल कुमार पुलिस की हिरासत में आने के बाद विक्षिप्त का रूप धारण कर लिया है,और जोर जोर से रोने लगा।
कोई टिप्पणी नहीं
Type you comments here!