Breaking News

धरती को बचाने के लिए एक पीपल अवश्य लगाएं


नालंदा संवाददाता
: आज विकास की इस अंधी दौड़ में मानव पेड़ों का संघार कर अपने भविष्य को खतरे में डालता जा है,जिसका परिणाम है महामारी और जलवायु परिवर्तन।जिससे इस धरती पर कोई भी अछूता नहीं रहा है।अपने धरती माता को बचाने के लिए आज राजगीर स्थित ब्रह्मकुंड परिसर में प्राकृतिक ऑक्सीजन बैंक की स्थापना,पर्यावरण वा जैवविविधता के संरक्षण एवं संवर्द्धन हेतु देशभर से पर्यावरण प्रेमियों का महा संगम हुआ। 

कार्यक्रम का आगाज बोधिवृक्ष पीपल में जल अर्पित कर किया गया।इस माध्यम से जीवन में जल जीवन और हरियाली को उजागर किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पीपल नीम तुलसी के संस्थापक और इस योजना के संरक्षक डॉ धर्मेंद्र ने कहा की विकास के कारण पेड़ों की आबाद कटाई हो रही है,जिससे लोगों को सांस लेना भी मुश्किल होता जा रहा है। इस योजना के तहत राजगीर से लुंबनी तक सड़कों के दोनो ओर पीपल आबाद संख्या में लगाया जाए और उनका संरक्षण पर जोर दिया जाए।

मुरादाबाद से आए पर्यावरण सचेतक नैपाल सिंह पाल ने संबोधन में कहा कि पेड़ों की संरक्षण आज समय की मांग है। समय रहते नही चेते तो समस्त जाति का अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा।

कार्यक्रम का संचालन गौरैया विहग फाउंडेशन के निदेशक राजीव रंजन पाण्डेय ने किया और लोगों से अपील किया कि इस योजना को जन जन तक पहुंचाया जाए और इसे एक अभियान का रूप देकर आम लोगों की भागीदारी बढ़ाई जाए।

राजगीर के ब्रांड अम्बेसडर भैया अजीत के द्वारा पर्यावरण को समर्पित गीत भी प्रस्तुत किया गया।

प्रो अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि इंसान जब अपनी सरकारी सेवा से मुक्त हो जाए तो अपना शेष जीवन प्रकृति के संरक्षण में लगाना चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ी एक स्वच्छ वातावरण में सांस ले सके। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन पूर्व रेल प्रबंधक मंतोष कुमार मिश्रा द्वारा किया गया।


इस अवसर पर मेरठ के मोहन लाल वर्मा, डॉ धीरेंद्र उपाध्याय,मीरा देवी, डॉ रेखा सिन्हा, उषा मिश्रा,आकांक्षा कुमारी,मिथलेश कुमार,शिक्षक अनिल पासवान,पल्लवी भारती,नेहा कुमारी के अलावे सैकड़ों लोग मौजूद थे।

बोधिवृक्ष कॉरीडोर योजना की सफलता को लेकर प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गई।


कार्यक्रम के समन्वयक व गौरैया विहग फाउंडेशन के निदेशक राजीव रंजन पाण्डेय ने बताया कि प्राकृतिक ऑक्सीजन बैंक स्थापना हेतु राजगीर से नेपाल भाया बोधगया तक पीपल वृक्ष लगाए जाने की योजना पर 7 मई को विचार मंथन किया जाएगा। 

इस मौके पर योजना चेन्नई से आए योजना समन्वयक ए एम बी वाई वेंकट रेड्डी, ललन मुखिया हरनौत, डॉ धीरेंद्र उपाध्याय,शिक्षक अनिल पासवान,मुरादाबाद से नैपाल सिंह पाल,शिक्षाविद् राकेश बिहारी शर्मा,ब्रांड एंबेसडर भैया अजीत आदि मौजूद थे।

1 टिप्पणी:

  1. डॉ धर्मेंद्र जी डॉ धर्मेंद्र जी एवं साथियों जो साथ मई को ऑक्सीजन बैंक बनाया गया राजगीर में यहां पर विभिन्न राज्यों और से लोग आए और पर्यावरण को बचाने के लिए पेड़ लगाओ यह बहुत आवश्यक है बुद्धिजीवियों को को सबसे ज्यादा उसके लिए फल करना हुआ उसके लिए हार्दिक बधाई नमो बुद्धाय नरेंद्र गोपाल नालंदा

    जवाब देंहटाएं

Type you comments here!