मंगल भवन अमंगल हारी..से गूंज उठा वातावरण


नालंदा संवाददाताबिहारशरीफ प्रखंड के तेतरावां में आज वृहस्पतिवार को रामधुन से वातावरण गुंजायमान हो उठा। इस अवसर पर आचार्य श्री मनीष पाण्डेय व श्री संतोष पाण्डेय ने कहा कि यहां पहली बार संगीतमय सम्पूर्ण रामायण पाठ का आयोजन किया जा रहा है जिससे लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

विश्वशांति व कल्याण की कामना


आगे आचार्य मनीष ने कहा कि आज विश्व संकट के दौर से गुजर रहा है,कहीं युद्ध,कहीं महामारी तो कहीं जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न संकट धरातल पर मौजूद समस्त चराचर को अपने आगोश में लेते जा रहा है। विश्व कल्याण की कामना से रामायण पाठ का आयोजन किया जा रहा है।

भव्य कलश यात्रा से हुआ आगाज


बीते दिन तेतरावां गांव के बड़ी महारानी स्थान से कलश यात्रा की शुरुआत हुई जिसमें पांच सौ से अधिक महिलाओं ने कलश यात्रा में शामिल हुए। सकरी नदी से जल भरकर पूरे गांव में भ्रमण किया गया। इस यात्रा में संकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिए।

अखंड - कीर्तन का भी होगा आयोजन


कार्यक्रम के व्यवस्थापक उपमुखिया प्रतिनिधि रामू यादव और नीतीश कुमार ने बताया कि यह सम्पूर्ण कार्यक्रम 20 से 24 सितंबर तक चलेगा और हवन के साथ इसका समापन होगा।

इस भव्य आयोजन में कपिलदेव पाण्डेय, सोनू कुमार,राजकुमार यादव,धीरज कुमार,विपुल कुमार,मुन्ना पाण्डेय के अलावे अन्य रामभक्तों ने भी सहयोग प्रदान किए।

Post a Comment

Type you comments here!

Previous Post Next Post